रामगढ़ चौक: बोध नगर गांव में 72 घंटे के अखंड रामधुनी को लेकर 101 कुमारी कन्याओं की निकाली गई कलश यात्रा
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत नंदनामा के बोध नगर गांव में 72 घंटे के अखंड रामधुनी को लेकर 101 कुमारी कन्याओं की कलश यात्रा निकाली गई अखंड रामधुनी कार्यक्रम का शुभारंभ एसआई एस एन सिंह व सत्यनारायण सिंह एवं हवलदार नित्यानंद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। दर्जनों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।