Byteपांच जेसीबी की सहायता से नापाखेड़ा चौपाटी पर 10 दुकानो के बाहरी हिस्से का शासकीय अतिक्रमण हटाया
*मल्हारगढ़:-* आज अलसुबह संजीत- मंदसोर रोड स्थित नापाखेड़ा चौपाटी पर मल्हारगढ़ SDM स्वाति तिवारी, SDOP पिंटू बघेल सहीत तहसीलदार, थाना प्रभारी, नायाब तहसीलदार, पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मय पुलिसबल अतिक्रमण हटाने को लेकर नापाखेड़ा चौपाटी पहुची। कारण था राजस्व विभाग की जमीन पर पिछले कई सालों से बना सार्वजनिक शौचालय गिराकर अवेध दुकानों का निर्माण करना। जिसको लेकर आज सुबह राजस्व विभाग की पूरी टीम मय पुलिस बल पहुची पांच जेसीबी की सहायता से 10 दुकानों के बाहरी हिस्सा जो शासकीय भुमी मे बना था उसे तोड़ अवैध अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन के मुताबिक करीब 60 लाख की शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण की कार्यवाही कर मुक्त करवाया गया। फिलहाल कार्यवाही जारी हैं।: स्वाति तिवारी, SDM मल्हारगढ़