मड़ियाहू: सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विपिन निगम का निधन, वाराणसी एयरपोर्ट पर दी गई सलामी
जौनपुर के थाना बरसठी क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर निवासी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विपिन निगम (43) का 22 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह अहमदाबाद में तैनात थे। उनके निधन की खबर से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मई 2025 को जमालापुर के अटरियां के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। इसके बाद से