बिंदकी: कोरवा के समीप सड़क दुर्घटना में तीन की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरवा के समीप रविवार की देर शाम को चार पहिया वाहन की टक्कर से एक ही बाइक में सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में दीपक सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी फरीदपुर चौकी जोनिहा कोतवाली बिंदकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दीपक सोनी को गिरफ्तार किया बुधवार को दिन में 1 बजे न्यायालय भेज दिया गया।