नगर नौसा: कैला गांव में बीती रात चोरों ने कृषि के लिए लगे तीन ट्रांसफार्मरों से बिजली के तार काटकर चोरी कर ली
नगरनौसा। प्रखंड अंतर्गत कैला पंचायत के कैला गांव में बीती रात चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगाए गए तीन ट्रांसफार्मरों से बिजली के तार काटकर चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे किसानों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।