बरेली: कैंट में युवक पर जानलेवा हमला, पड़ोसी ने सब्बल से सिर और हाथ पर किया वार, रिपोर्ट दर्ज
थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम वभिया में 8 फरवरी 2026 की सुबह एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित भूरे पुत्र बाबू राम कश्यप के अनुसार वह सुबह करीब 9 बजे घर के सामने बैठा था, तभी पड़ोसी कप्तान पुत्र दन्ने ने बिना कारण सब्बल से सिर और बाएं हाथ पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने पर पीड़ित जान बचाकर भागा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।