पंचकूला: कालका में NRMU वर्कशॉप ब्रांच यूनियन कार्यालय में ब्रांच कौंसिल की बैठक, कारखाने की समस्याओं और कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई।
एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच ने यूनियन कार्यालय में ब्रांच कौंसिल की मीटिंग की जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कमल कुमार व शाखा मंत्री प्रदीप शर्मा ने की। इस मौके पर शाखा मंत्री प्रदीप शर्मा ने सबको संबोधित करते हुए कारखाने में आ रही समस्याओं और कर्मचारियों की समस्याओं पर ब्रांच के सदस्यों से चर्चा की। साथ यूनियन की गतिविधियों और किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की