ब्यौहारी: रेत माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, 7 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। देवरांव रोड पर घेराबंदी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने करीब 7.03 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ बीएनएस व खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार सुबह 7 बजे पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।