गोपालगंज: गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद की, 3 तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब बरामद किया है। वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिसे उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।