गोपालगंज: पकड़ी टोला रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पकड़ी टोला रामपुर गांव में सन्दिग्ध स्थिति में महिला की हुई मौत। वही सूचना पा कर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को शाम 5 बजे सदर अस्पताल लाई।इस घटना में मृतक की पहचान सुंदरी देवी के रूप में की गई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है।