प्रतापगढ़: छोटी सादड़ी में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की टक्कर से गई जान
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले एक युवक की मौत हो गई। हादसा धामनियां रोड स्थित गांव की मुख्य सड़क पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बसेड़ी कुण्डाल गांव निव