बिंदकी: औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध महिला के साथ मारपीट, जेवरात निकालने और कपड़े फाड़ने के आरोप में 6 पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर दी गई थी। इस मामले में वृद्ध महिला के पति ने बुधवार को दिन में करीब ढाई बजे छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पत्नी के साथ मारपीट करने जेवर निकालना तथा कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है