नवाबगंज: जैदपुर रोड से सरकारी अस्पताल तक की सड़क जर्जर, सभासद ने बनवाने की की अपील
बाराबंकी के नगर पंचायत जैदपुर में जैदपुर रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर तक की रोड एकदम जर्जर हो चुकी है जिसको बनवाने के लिए वही के सभासद ताहिर अंसारी ने प्रशासन से अपील की है। बताते चलें कि वहां पर रोजाना कई गर्भवती महिलाएं व मरीज आते हैं उनको वहां पर आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।