हरदा: जिला जेल में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 2 कैदी रिहा
Harda, Harda | Apr 26, 2026 जिला जेल हरदा में आज 26 अप्रैल शाम 5 बजे विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकरणों के निराकरण के बाद दो बंदियों को रिहा किया गया। यह आयोजन बंदियों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। जिससे न्याय प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।