बंदरा: सखौरा में एक निर्माणाधीन गोदाम के गार्ड रूम और स्टॉक रूम में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ नष्ट
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के पटसारा पंचायत अंतर्गत सखौरा में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक निर्माणाधीन गोदाम के गार्ड रूम और स्टॉक रूम में आग लग गई। इस घटना में कमरे में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों के जुटने तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी