धौलपुर: थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर खड़ी बस को चुरा ले गए चोर
सरमथुरा कस्बे की घटना, पुलिस गश्त व्यवस्था की खुली पोल
। धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में रात्रि गश्त व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण वाहन चोरी की वारदातें दिनों दिन बढती जा रही हैं। आलम यह है कि वाहन चोर गुरुवार की रात्रि को पुलिस थाने से 100 मीटर दूर खडी बस को निशाना बनाते हुए चुराकर ले गए। शुक्रवार सुबह जब बस मालिक ने बस को गंतव्य स्थान पर नहीं देखा तो भौचक्का रह गया तथा पुलिस को वारदात से अवगत कराया।