फतुहा: फतुहा रेल पुलिस ने प्रेमी के साथ भागी युवती को रांची से बरामद किया
Fatwah, Patna | Apr 16, 2026 फतुहा रेल पुलिस ने प्रेमी संग फरार युवती को रांची से बरामद कर लिया है। करीब एक महीना पहले हिलसा के एक गांव की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ फतुहा स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर फरार हो गई थी। परिजन द्वारा फतुहा रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया था। रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराकर परिजनों को सौंप दिया जायेगा।