कलान: नरसूईया मोड़ से 2 अभियुक्तों को एक नाजायज 315 बोर देशी तमंचा, 5 कारतूस और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान पुलिस द्वारा चैकिंग दौरान नरसूया मोड के पास से सुरेश उर्फ भूरे निवासी ग्राम मझरिया थाना मिर्जापुर को एक अदद तमन्चा 315 बोर मय कारतूस व अभियुक्त सुरेश पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राममझरिया के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। यह गिरफ्तारी गुरुवार को रात 10:30 बजे की गयी. आज शुक्रवार को आरोपोंयो पर अभियोग पंजीकृत किया गया।