बंदरा: पटसारा सखौरा गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा सखौरा गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब दो बजे में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तेपरी पंचायत के शिवनगर निवासी व वार्ड सात के सदस्य 34 वर्षीय सकींद्र राय बताया गया है।