कुरावली: कुरावली में गैस की ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों से भड़का जनाक्रोश, सप्लाई विभाग की उदासीनता से हलवाई कर रहे उपयोग
कुरावली कस्बे में घरेलू गैस की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थिति यह है कि कई घरों में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण चूल्हे ठंडे पड़े हैं और लोग लकड़ी व अन्य पारंपरिक ईंधनों के सहारे खाना बनाने को मजबूर हैं। गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें दो-दो दिन तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है।