तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर तकेया में सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की हुई मृत्यु
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर तकेया में एक 35 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम करा मंगलवार परिजनों को सौप दी।थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि मृत महिला उक्त गांव के उमेश पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुगंती देवी के रूप में हुई है। महिला अपने दरवाजे पर सोई थी उसी समय विषैले सर्प ने डंस लिया।