मंदसौर: फरार आरोपी पंकज भार्गव की जयपुर में सड़क हादसे में मौत, मंदसौर में हुआ अंतिम संस्कार
मंदसौर। तस्करी के मामले में सजायाफ्ता और पुलिस अभिरक्षा से फरार पंकज उर्फ पिंकी भार्गव की जयपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पंकज पर एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बुधवार को शव मंदसौर पहुंचने पर नालछा माता से शव यात्रा निकाली गई और सीतामऊ फाटक क्षेत्र में अंतिम संस्कार किया गया,