इंदौर: टास्क पूरा कर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर की गई ₹7 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, शिकायत पर क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
Indore, Indore | Mar 12, 2025 इंदौर में एक बार फिर टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला को टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने के नाम पर निवेश करने और भारी मुनाफा देने का लालच देकर सात लाख सत्तर हजार की ठगी की है। इस मामले में महिला ने क्राइम ब्रांच पुलिस को शिकायत की है और ठगी होने का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया है। जिसमें क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है।