इंदौर: खजराना पुलिस ने लिस्टेड बदमाशों को नोटिस देकर बाउंड ओवर भरवाया, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की चेतावनी दी
Indore, Indore | Mar 12, 2025 इंदौर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर खजराना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कड़ा कदम उठाया है। जिसमें क्षेत्र के लिस्टेड बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने इन बदमाशों को लाल और हरे रंग के नोटिस जारी किए और उन्हें बाउंड ओवर भरवाया। जिसमें इन बदमाशों को शपथ दिलाई।