इंदौर: खजराना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मोबाइल लूटने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 12, 2025 इंदौर में फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम इरशाद उर्फ शाहरुख है, जो महंगे शौक पूरे करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने वक्रतुंड नगर में एक फरियादी से मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी की बारीकी से जांच की थी।