इंदौर: तिलक नगर पुलिस ने होली त्यौहार के लिए आदतन अपराधियों की परेड कराई, 21 आरोपियों को शपथ दिलाई
Indore, Indore | Mar 12, 2025 इंदौर की तिलक नगर पुलिस ने आगामी होली त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिसमें 21 आरोपियों को रेड नोटिस जारी करते हुए शपथ दिलाई कि वे किसी भी तरह से शांति व्यवस्था को भंग नहीं करेंगे। इसके अलावा, 13 आदतन अपराधियों को पहले ही जेल में निरुद्ध किया है, जबकि 3 आरोपीयों को जिला बदर किया गया है।