परसवाड़ा: डोंगरिया में जल बचाओ अभियान: ग्रामीणों ने श्रमदान कर मेड बंधान किया, जल संरक्षण का लिया संकल्प
गंगा दशमी पर्व के अवसर पर ग्राम डोंगरिया में 26 मई की दोपहर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं मेड बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। महिलाएं गौशाला से कलश लेकर डोंगरिया नाले तक पहुंचीं