अनूपपुर: भालूमाड़ा में नाबालिग से दुराचार का मामला उजागर, गर्भवती होने पर सामने आई घटना
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुराचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने रिश्ते की आड़ में नाबालिग का शोषण किया। पीड़िता लंबे समय तक डर और सामाजिक दबाव के चलते चुप रही। तबीयत बिगड़ने पर जांच के दौरान गर्भवती होने की पुष्टि हुई ।