बिहार: बिहारशरीफ के स्मार्ट सिटी भवन में प्रशिक्षु डीएसपी और बिहार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शांति समिति की हुई बैठक
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2024 बिहारशरीफ के स्मार्ट सिटी भवन में ईद,रामनवमी,चैती छठ पूजा को लेकर सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी अजररूद्दीन और बिहार थानाध्यक्ष के नेतृत्व शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में कई वार्ड पार्षद और स्थानीय लोग शामिल हुये। इस मौके पर बिहार थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने सभी लोगों से अपील किया है कि आगामी सभी पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाए।