चूरू: एसपी दफ्तर में अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने किया कथित दुर्व्यवहार, बार एसोसिएशन हुआ लामबंद
Churu, Churu | Feb 10, 2026 चूरू एसपी दफ्तर में मंगलवार को एक अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। आरोप है कि एसपी कार्यालय के स्वागत कक्ष में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एडवोकेट अभिषेक पूनियां के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तक की धमकी भी दी। इसके बाद बार एसोशिएशन अध्यक्ष की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया।