बड़हिया: बड़हिया प्रखंड में जैतपुर पंचायत सहित 3 जगहों सहयोग शिविर का हुआ आयोजन,जैतपुर में जिला प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्याएं
मंगलवार को बड़हिया प्रखंड में 3 जगहों सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जैतपुर पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़टोला में आयोजित सहयोग शिविर में अपराह्न 2:30 बजे ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. यहां 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुआ. खुटहा पूर्वी एवं प्रखंड कार्यालय बड़हिया में शिविर का आयोजन हुआ.