लुणी: भाचरणा में जब्त बजरी हुई चोरी,मामला दर्ज
Luni, Jodhpur | Feb 16, 2024 शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार 3293 टन जब्त बजरी खनिज विभाग ने स्टॉक कर भाचरणा में स्थानीय सरपंच को निगरानी के लिए सुपर्द किया था। लेकिन वो स्टॉक चोरी हो गया जिसे लेकर खनिज विभाग ने पुलिस थाना लूणी में चोरी का मामला दर्ज करवाया हैं।