लुणी: भाकरासनी की 9 वर्षीय योगा एक्सपर्ट परिणीति ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योग किया।
Luni, Jodhpur | Feb 15, 2024 परिणीति के पिता रामचन्द्र विश्नोई ने वृहस्पतिवार को बताया कि,योगासन भारत के महासचिव डॉक्टर जयदीप आर्य व योगासन भारत राजस्थान इकाई के राज्य प्रभारी संदीप कासनिया ने फोन कर बताया की परिणीति को योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योग करवाना है ,की जानकारी मिलने के बाद परिवार तथा गाँव में खुशी की लहर छा गई तथा बीकानेर में योग गुरु रामदेव के साथ योग किया।