गोला: कृषि मंत्री के औचक निरीक्षण से खाद-बीज दुकानों में अफरा-तफरी, स्टॉक और लाइसेंस खंगाले; किसानों से धोखाधड़ी पर कार्रवाई
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को गोरखपुर के बड़हलगंज में खाद और बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने की हकीकत परखने के उद्देश्य से किया गया। गोला तिराहा स्थित ब्लॉक परिसर के आसपास संचालित दुकानों पर मंत्री के अचानक पहुंचने से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।