लखीमपुर खीरी जिले में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बीती देर रात मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया।बीती देर रात तेज हवाओं और आंधी के बीच ब्लॉक कुंभी क्षेत्र के सैदापुर गांव तथा सदर तहसील क्षेत्र के पीरपुर गांव स्थित गौशालाओं में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।