हसनगंज: उन्नाव थाना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सई नदी में एक लापता मिस्त्री का शव मिला, घटना की सूचना पुलिस को पहुंची
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सई नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार शव की पहचान 50 वर्षीय सजीवन लाल के रूप में हुई, जो 9 अक्टूबर से लापता थे। ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस उन्नाव भेज दिया है