बांसगांव: बांसगांव में नवागत सीओ यूपी सिंह ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर नकेल कसने के पर होगी विशेष प्राथमिकता
मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर नवागत क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने अपना पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से कन्नौज जिले के रहने वाले यूपी सिंह इससे पहले गोरखपुर जिले में सीओ क्राइम के पद पर कार्य कर चुकें हैं। स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप पूरे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर होगी विशेष प्राथमिकता।