बांसगांव: बेलीपार निवासी अधेड़ की पोखरे में डूबने से हुई मौत, बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
गोरखपुर जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र के बेलीपार कस्बा निवासी 55 वर्षीय एक अधेड़ मंगलवार की शाम को अपने खेत की तरफ गए थे। इस दौरान पैर फिसलने के कारण बगल में स्थित गहरे पोखरे में गिर गए। यहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।