डुमरांव: डुमरांव स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आरा से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था बक्सर
Dumraon, Buxar | Feb 18, 2024 दानापुर डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक संख्या 66 बी के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा जिले के उद्वंतनगर थाने के अख्तियारपुर गांव निवासी रवि कुमार उम्र 30 वर्ष पिता बीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है। युवक किसी वैवाहिक समारोह में शरीक होने बक्सर पहुंचा था।