डुमरांव: डुमरांव के राज हाई स्कूल परिसर में निर्मित सामुदायिक पुस्तकालय का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
Dumraon, Buxar | Feb 17, 2024 डुमरांव के राज हाई स्कूल के परिसर में निर्मित सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया। पुस्तकालय का उद्घाटन सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विधि विधान के साथ किया गया। उद्घाटन बाद डीएम ने पुस्तकालय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। उपलब्ध किताबों को भी देखा। डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में ज्ञान का सबसे बड़ा माध्यम पुस्तकालय है।