डुमरांव: पुराना भोजपुर में कपड़ा कारोबारी से 50000 के कपड़ों के बैग की चोरी, घंटे भर में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Feb 17, 2024 नया भोजपुर थानाक्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में चोरों ने कपड़ा कारोबारी के 50000 रुपए मूल्य का कपड़े से भरा बैग गायब कर दिया। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने आरा बक्सर फोरलेन से कपड़े का बैग बरामद कर लिया और एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।