डुमरांव: नया भोजपुर में युवक से चाकूबाजी मामले में तीन लोगों पर नया भोजपुर ओपी थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Feb 17, 2024 गुरूवार की दोपहर नया भोजपुर गांव में मारपीट के दौरान चाकूबाजी से जख्मी युवक विनय मिश्रा के पिता सुनील मिश्रा ने नया भोजपुर ओपी में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि मेरा लड़का विनय मिश्रा अपने कुछ दोस्तों के साथ सरस्वती पूजा मना रहा था, तभी ऐसे घटना को अंजाम दिया गया।