टिमरनी: नर्मदा घाट छीपानेर में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त
Timarni, Harda | Apr 18, 2026 कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को सहायक खनि अधिकारी चैनसिंह डामोर एवं खनि निरीक्षक देवेन्द्र सिंह की टीम द्वारा ग्राम छीपानेर स्थित नर्मदा घाट पर आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाई गईं।