गोरखपुर: चोरी के चार पहिया वाहन के साथ अभियुक्त को रामगढ़ताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान देवरिया बाईपास से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभिषेक सिंह पुत्र जय हिंद सिंह निवासी बनचरा जगदीशपुर थाना हटा जनपद कुशीनगर को एक चार पहिया चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। गौरतलब कि रामगढ़ ताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान इस अभियुक्त की गिरफ्तारी की है। अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ की चोरी के चार पहिया वाहन को पंजाब से चुराया था।