गोरखपुर: यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर की टीम ने रोडवेज पर ई रिक्शा के खिलाफ चलाया अभियान
एसएसपी जनपद गोरखपुर के निर्देश में पुलिस अधीक्षक की यातायात के नेतृत्व में आज गोरखपुर रोडवेज पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा मिलकर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई रिक्शा चलाने वाले के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 17 ई रिक्शा चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाए गए उनके विरुद्ध परिवहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है।