गोरखपुर: जिले में खुलेआम बगैर वैधता तिथि लिखे संचालित हो रही रोडवेज की अनुबंधित बसें, RM ने कहा होगी कार्रवाई
यूपी रोडवेज की अनुबंधित बसों पर वैधता तिथि लिखना अनिवार्य है लेकिन गोरखपुर में तमाम अनुबंधित बसें बगैर वैधता तिथि लिखे हुए संचालित हो रही है। यह तय कर पाना मुश्किल है कि उनकी वैधता बची है या समाप्त हो गई। इस बारे में जब गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे बस संचालकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।