गोरखपुर: अपने तीन दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे कई कार्यक्रमों में हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 3 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री यहां योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह में होने वाले तीन दिवसीय दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। जबकि 4 फरवरी को वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में मंडल स्तरीय बृहद रोजगार मेला में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर प्रोत्साहित करेंगे।