गुना नगर: जिला कोर्ट ने तीन वकीलों को सुनाई 6 महीने की सजा, मजदूर और उसकी पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट की थी
गुना जिला न्यायालय ने तीन वकीलो को 6 महीने की सजा सुनाई है। 24 मई को पैरवी करता अधिवक्ता ने बताया, 5 जनवरी 2020 को फरियादी रूप सिंह ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी रास्ते में गजानन प्रजापति और उनके बेटे मुकुल और दीपक ने गालियां देकर डंडों से मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। 23 मई को न्यायालय ने तीनों को सजा सुनाई।