धौलपुर: लापता युवक के कपड़े, जूते व दस्तावेज मिले, परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से लगाई गुहार
पुराने चंबल पुल से 18 अप्रैल को लापता हुए युवक सत्य प्रकाश का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक की तलाश में लगातार जुटे परिजनों को गुरुवार को उस समय नई जानकारी मिली, जब चंबल नदी के किनारे मध्य प्रदेश क्षेत्र में युवक के कपड़े, जूते और कुछ दस्तावेज पड़े मिले। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना इलाके के समोला निवासी 28 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र सुल्तान सिंह 18