कोंडागांव: कोंडागांव में 9 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में 43,407 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.57 करोड़ रुपये का अवार्ड पारित
कोण्डागांव जिला न्यायालय परिसर में आज शनिवार 9 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 43,407 प्रकरणों का आपसी सुलह और समझौते से निराकरण किया गया तथा 2,57,23,206 रुपये का अवार्ड पारित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह लगभग 10 बजे न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने वर्चुअल माध्यम से किया, जबकि जिला न्यायालय में खिलावन राम रिगरी प्रधान जि